 |
अले याल फिल पानी गिलने लगा ,...तू भी तो अपने पापा से छतरी मँगा ! |
 |
छई छप्पा छई ...चलो उठो ...फिर से खेलते है छई छप्पा छई ! |
अक्सर बच्चे ही बारिश की बूंदों का मजा ले पाते ....हमारे भीतर तो बचपना बचा ही नही है . अब देखो न कितने मजे से खेल रहे बच्चो के झुण्ड में जब एक बच्चा गिर जाता है , तो बाकि उसे उठाने को दौड़ पड़े है . और हम इसे देख कर बस इतना कह पाते है ........काश !
 |
बरसे चाहे कितना भी पानी , पर माँ कहती पढने से न करना आना-कानी |
बारिश में सबसे बुरा लगता है , स्कूल जाना ! लेकिन मन मार कर जाना पड़ता है . और जब मम्मी मेरे लिए इतनी परेशान हो सकती है , तो मैं तो उनका लाडला राजकुमार स्कूल क्यों नही जाऊंगा ? एएँ !
 |
गिरा अबकी खूब पानी ...सड़क पे आ गयी जल की रानी | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | | लाओ बंसी पकडे मछली खूब सारी, माँ भी होगी खुश बनेगी इसी की तरकारी |
अरे यार छोडो स्कूल ...वहां भी तो पानी टपक रहा है , चलो मछली पकड़ते है .........देखो कौन सबसे ज्यादा मछली पकड़ता है ? अरे ...वो देखो मछ्....छ्ली !!!!!!!!!!!
 |
हम तो है बाल मजदूर , हर हाल में काम करने को मजबूर |
माँ बीमार है , घर में पानी भरा है , बापू का पता नही , माँ की दवा
लेने के लिए पैसे की व्यवस्था भी तो करनी है . अब काम तो करना ही होगा ........घर पर माँ इन्तजार कर रही होगी ......मुझे नही खेलना .......लाया साब ....गर्म ही ला रहा हूँ !
 |
बारिश चाहे करें कितनी भी खटपट , पर अपना धंधा न होने दूंगा चौपट
|
अरे साब , बारिश आप बड़े लोगो को ख़ुशी देती होगी , अपने लिए तो मुसीबत ही होती है ....अब देखो न , कल रात हुई तूफानी बारिश में दुकान बह गयी .किसी तरह काम तो करना होगा , वरना पेट कैसे भरेगा ?
 |
जब बारिश हो जोरदार , तब ऐसी करें आड़ , जय भारत और जय जुगाड़ |
 |
सीप न सही मकड़ी होके भी है स्वाति की चाह , बोलो वाह वाह |
 |
बूंदों में जाने क्या ......नया है ? |
 |
एक बूंद में समायी सारी कायनात ....... |
 |
मगर आजकल शहरी आपा-धापी में ऐसे नज़ारे देखने वाले लोग बारिश की खुबसूरत कहानियो को कहाँ पढ़ पाते है ? |
आपको इन चित्रों के माध्यम से सुनाई गयी
कहानियों में से कौन सी कहानी अच्छी लगी ? जरुर बताना
जय भारत,जय जुगाड....
जवाब देंहटाएंहम सा जुगाडू कोई नहीं ये बात पक्की है..
:-)
अनु
सच कहा अनु जी !
हटाएंखुबशुरत सुंदर जुगाडू प्रस्तुति,के लिए बधाई,,,,
जवाब देंहटाएंRECENT POST...: जिन्दगी,,,,
शुक्रिया धीरेन्द्र जी !
हटाएंसुन्दर जुगाड...
जवाब देंहटाएंआभार महेश्वरी जी !
हटाएं